बरमाणा के हरखर-बैरी में शुरू हुआ पेवर ब्लॉक कार्य। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : 1
पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने शुरू करवाया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बरमाणा के तहत हरखर-बैरी में सड़क किनारे पेवर ब्लॉक बिछाने का काम शुरू हो गया है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने यह कार्य शुरू करवाया है। ग्राम पंचायत बरमाणा के प्रधान अवधेश भारद्वाज के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क किनारे पेवर ब्लॉक बिछाने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित गुप्ता के निर्देश पर काम शुरू किया गया।
काम शुरू होने पर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग का आभार जताया। पंचायत की ओर से अगले वर्ष हरखर से कैंची मोड़ तक सड़क के दोनों किनारों पर चिह्नित अधिकांश स्थानों पर पेवर ब्लॉक बिछाने ने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर आगामी कार्रवाई का आग्रह किया जाएगा। पंचायत प्रधान अवधेश भारद्वाज ने कहा कि क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत लगातार प्रयास कर रही है। विकास कार्यों से जुड़ी मांगों को संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाता रहेगा।