घुमारवीं कॉलेज में मनाया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं में एनएसएस इकाई और राजनीति विज्ञान विभाग ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया। भाषण, कविता पाठ, फोटोग्राफी, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई।
कविता पाठ में धीरज कुमार ने पहला, आरती बंसल ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण में पायल शर्मा ने पहला, धीरज कुमार ने दूसरा और अभिषेक कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी में आरती ने पहला, धीरज ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में ज्योति ने पहला और अंजलि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी में आंचल ने पहला, सौरभ ने दूसरा और ललित ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान प्रो. सूर्यकांत, प्रो. रमेश चंद, प्रो. पूजा कुमारी, प्रो. डॉ. प्रवीण, प्रो. राकेश, प्रो. ललित, प्रो. अनिल आदि उपस्थित रहे।