फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: साधु ने बंदला इलेवन को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बंदला धार में चल रही स्वर्गीय रामपाल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को साधु इलेवन और बंदला इलेवन के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में साधु इलेवन ने पांच विकेट से जीत हासिल की। बंदला इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रोहित और ऋषभ ने 13 रनों का योगदान दिया। निर्धारित 12 ओवर में बंदला की टीम नौ विकेट खोकर 51 रन ही बना पाई। ऋषभ ने और मनु ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साधु इलेवन की टीम ने 8.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। अतुल ने 15 रन की पारी खेली। अतुल को बल्लेबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें