फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेल में ही रहेंगे चिट्टे के साथ पकड़े पुलिसकर्मी सहित दो आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ाई
विज्ञापन


दो जनवरी की रात को 6.64 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए थे आरोपी





संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। चिट्टे के साथ पकड़े गए पुलिसकर्मी सहित दोनों आरोपियों को अभी जेल में ही रहना होगी। अदालत ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है। आरोपी इससे पहले 9 दिन की न्यायिक हिरासत में थे। बुधवार को उन्हें फिर से अदालत में पेश किया गया। सदर थाना पुलिस ने दो जनवरी की रात को बिनौला में आरोपी पुलिस कर्मी विशाल ठाकुर और कुलदीप कुमार निवासी गांव बिनौला को 6.64 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी जवान पर पुलिस को पहले ही संदेह था। उच्च अधिकारियों के पास उसके चिट्टा नशा करने और खरीद-फरोख्त की शिकायत पहुंची थी। उस पर नजर रखी जा रही थी। दो जनवरी को वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार चौधरी ने बताया कि आरोपियों को 14 दिन की और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें