फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: क्रिकेट में कंदरौर ने गेहड़वीं को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में क्रिकेट ट्रॉफी का शुभारंभ हुआ। इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। मुख्य अतिथि विजय पंडित ने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्हें खेल के माध्यम से अपने जीवन को अनुशासित और उद्देश्यपूर्ण बनाने की प्रेरणा दी। वीरवार को कंदरौर और गेहड़वीं की टीम के बीच मैच खेला गया। कंदरौर की टीम ने 60 रन बनाए। गेहड़वीं की टीम 40 रन बनाकर आउट हो गई। कंदरौर की टीम ने 20 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें