फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस, योग, पेंटिंग का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी कोलडैम में शीतकालीन अनुवर्ती कार्यशाला संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन में नैगम सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित पांच दिवसीय बालिका सशक्तिकरण अभियान शीतकालीन अनुवर्ती कार्यशाला संपन्न हुई। बालिकाओं ने सेल्फ डिफेंस, पढ़ाई, खेल, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग आदि गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान संगिनी संघ अध्यक्ष रेखा ठाकुर, अपर महाप्रबंधक सुगाता दास गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक पूरन सिंह सहित अन्य अधिकारी व संगिनी संघ के पदाधिकारियों ने केक काटकर कार्यशाला का समापन किया। बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों जैसे नृत्य और संगीत में भाग लिया। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों को स्मृतिचिह्न प्रदान किए। इस अवसर पर बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इन पांच दिनों में कई नई चीजें सीखी, जिससे आत्मविश्वास और कौशल को निखारने में मदद मिली। अभिभावकों ने अपने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और अन्य कलाकृतियां देखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें