फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चंदपुर में महिला मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र, प्राकृतिक जलस्रोत, बावड़ी और रास्तों की महिलाओं ने की सफाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में प्रेरणा महिला मंडल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिला मंडल की प्रधान माया ठाकुर की अगुवाई में आयोजित अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गांव के सार्वजनिक स्थलों की सफाई की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिलाओं ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर, प्राकृतिक जलस्रोतों, पानी की बावड़ी और गांव के रास्तों की सफाई की। महिलाओं ने सामूहिक श्रमदान कर सार्वजनिक स्थानों से गंदगी हटाई और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया। महिला मंडल की प्रधान माया ठाकुर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गांव में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के साथ लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और जल स्त्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। महिला मंडल की इस पहल से ग्रामीणों में स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता का संदेश गया। महिलाओं ने ग्रामीणों से भी गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें