दयोली में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं व मुख्यातिथि। स्रोत: आयोजक
दो कार्यक्रमों में 200 से अधिक महिलाओं की भागीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। युवा नेता रोहित ठाकुर की ओर से रविवार को दयोली और चमलोग में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की प्रधानों व सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दयोली में आयोजित कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही, जबकि चमलोग में करीब 70 महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित कर उनके समाज में योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में बंत सिंह चंदेल, कुबेर सिंह ठाकुर, गीता राम ठाकुर, रामलाल संख्यान, विक्रम भाटिया, रोशन चंद मराठा, विनोद ठाकुर, बंटी कौशल, प्रदीप ठाकुर, बलदेव शर्मा, रमेश, रामलाल ठाकुर, मनु शर्मा, पूर्व प्रधान बिमला सोनी, फूला देवी, बीना देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। इस मौके पर रोहित ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के त्याग, समर्पण और अथक परिश्रम को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं का हौसला बढ़ाना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले बरमाणा पंचायत में भी इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है और आने वाले समय में अन्य पंचायतों में भी ऐसे कार्यक्रम किए जाएंगे।