झंडूता (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बलघाड़ के ठप्पर गांव में खुल रहे शराब के ठेके का गांव के लोगों ने विरोध किया है। महिला मंडल ठप्पर की महिलाओं ने एसडीएम झंडूता मुलतान सिंह बन्याल को ठेके के विरोध में ज्ञापन दिया है। महिलाओं ने प्रशासन से ठेका न खोलने की अपील की है और कहा कि ठेका खुलता है तो इसका विरोध किया जाएगा। इस दौरान ठप्पर गांव की वार्ड सदस्य माया देवी, महिला मंडल की प्रधान माया देवी, सचिव रंजना कुमारी, कोषाध्यक्ष शालू, रचना, सुमनलता, संजीवना, सुरेंद्रा कपिल, लगीता देवी, नीलम, ज्योति, अंजू, पूनम सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।