बिलासपुर। बीजेपी सदर मंडल बिलासपुर के कार्यकर्ताओं ने सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर के नेतृत्व में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मांग की है कि अंशुल शर्मा की आत्महत्या के संदर्भ में बंबर ठाकुर एवं अन्य के खिलाफ हुई एफआईआर में आरोपियों की गिरफ्तारी किया जाए। वहीं इस बात का ध्यान रखा जाए कि इस घटना से संबंधित साक्ष्यों से कोई छेड़छाड़ न हो। हंस राज ठाकुर ने कहा कि पूर्व विधायक तथा अन्य लोगों जिनका नाम अंशुल शर्मा ने अपनी फेसबुक के माध्यम से लाइव होकर लिया था, उनको जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी न की गई तो सदर मंडल बीजेपी के कार्यकर्ता पधर पुलिस थाना का घेराव करेंगे।