फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने 1500 के लिए खरीद लिए थे पर्स, अब मायूस : रणधीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-सवा साल में उनके पर्स पुराने हो गए, लेकिन उन्हें फूटी कौड़ी तक नहीं मिली
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक एवं नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने जारी एक बयान में महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने के नाम पर उनसे भरवाए जा रहे फार्मों को लेकर प्रदेश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भी महिलाओं से फार्म भरवाए थे। प्रतिमाह 1500 रुपये मिलने की आस में महिलाओं ने नए पर्स खरीद लिए थे। सवा साल में उनके पर्स पुराने हो गए, लेकिन उन्हें फूटी कौड़ी तक नहीं मिली।
विज्ञापन

रणधीर ने कहा कि अब लोकसभा की चुनावी बेला में सुक्खू सरकार ने एक बार फिर से झूठ का सहारा लेते हुए महिलाओं से फार्म भरवाने शुरू दिए हैं। ऐसे चुनावी स्टंट उसके किसी काम नहीं आएंगे। अपनी झूठ बोलने की आदत की वजह से ही कांग्रेस की हालत एक तरह से डूबते जहाज जैसी हो गई है। उसके बड़े-बड़े नेता चुनाव लड़ने से कन्नी काट रहे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की दस गारंटियों में महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की गारंटी भी शामिल थी। कांग्रेस ने इस बात का जोरशोर से ढिंढोरा पीटा था कि प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को हर माह 1500 रुपये मिलेंगे। सत्ता में आने के बाद सवा साल तक उसने अपनी यह गारंटी पूरी करने की जहमत नहीं उठाई। बजट सत्र में भी इसके लिए कोई प्रावधान नहीं किया। सरकार की वादाखिलाफी से कांग्रेस के अपने ही विधायकों और नेताओं की नाराजगी लगातार सामने आती रही है। कई विधायकों ने तो पार्टी को अलविदा कहने में ही भलाई समझी है। इससे बैकफुट पर आई कांग्रेस सरकार ने एक और चाल चली है। महिलाओं से जो फार्म विधानसभा चुनाव के दौरान भरवाए गए थे, लोकसभा की चुनावी बेला में अब उन्हें दोबारा भरवाना शुरू कर दिया गया है। इसमें भी कई तरह की शर्तें थोप दी गई हैं। धरातल की सच्चाई को अच्छी तरह से पहचान चुके कांग्रेस के बडे़ नेता चुनाव लड़ने से कन्नी काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें