फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिला ने पति पर शराब के लिए रुपये न देने पर सिर फोड़ने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपने पति पर शराब के लिए पैसे न देने पर डंडा मारकर सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। महिला को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानपुरओझा निवासी विश्वजीत हलदर की पत्नी धनी हलदर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पति रोजाना शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। महिला का आरोप है कि सोमवार की सुबह उसके पति ने शराब के लिए उसे रुपये मांगे। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी ने डंडे से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। बाद में लोगों ने महिला को घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचाया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। उक्त संदर्भ में कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा आरोपी को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें