फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मासिक धर्म के दौरान आयरन युक्त आहार लें महिलाएं और किशोरियां

Wed, 28 May 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
परोही स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
भोजन के दो घंटे के भीतर चाय या कैफीन युक्त पेय से करें परहेज
विज्ञापन

ऑर्गेनिक कॉटन सेनेटरी नैपकिन का करें इस्तेमाल, हर 4 से 6 घंटे में बदलें नैपकिन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय परोही में बुधवार को खंड स्तरीय विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम सदर ब्लॉक मारकंड की ओर से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक सिंगला के दिशा-निर्देशन में हुआ। अध्यक्षता विद्यालय की मुख्य अध्यापिका मधुबाला ने की।
स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी शर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ्य, प्रजनन अधिकारों और यौन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने रक्ताल्पता, प्रजनन व यौन रोग, बांझपन, कैंसर, मानसिक तनाव तथा एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर समस्याओं पर जागरूक किया। इस वर्ष 2025 की थीम एक साथ मिलकर, पीरियड को फ्रेंडली बनाएं रही। बताया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे सामान्य रूप से स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने समाज में प्रचलित मिथकों जैसे मासिक धर्म के दौरान स्नान, रसोई में प्रवेश न करना को नकारते हुए नई पीढ़ी से ऐसे अपवाद खत्म करने की अपील की। महिलाओं और किशोरियों को आयरन युक्त आहार लेने की सलाह दी। जिसमें हरी पत्तेदार सब्जियां, मीट, नींबू जैसे सिट्रस फलों और शक्कर का समावेश करने के लिए कहा। बताया कि भोजन के दो घंटे के भीतर चाय या कैफीन युक्त पेय से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये आयरन के अवशोषण में बाधा पहुंचाते हैं। मासिक धर्म स्वच्छता के लिए ऑर्गेनिक कॉटन सेनेटरी नैपकिन का प्रयोग, हर 4 से 6 घंटे में नैपकिन बदलना और उचित निपटान के उपाय जैसे जलाना या गहराई में दबाना आवश्यक बताए गए। कार्यक्रम में लड़कियों को गर्भाशय की संरचना और मासिक धर्म के वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचओ रीना व स्वास्थ्य कार्यकर्ता शांता कुमारी ने भी महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विचार साझा किए। कार्यक्रम में क्विज और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें भाग लेने वाली छात्राओं को वॉटर बॉटल्स व स्टेशनरी पुरस्कार स्वरूप दीगईं। प्रतिभागियों को फ्रूट्स भी वितरित किए गए। अंत में हेल्थ एजुकेटर मस्तराम ने विद्यालय के सभी छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। साथ ही विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अंतर्गत उच्च रक्तचाप व उसकी रोकथाम पर भी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नशे, जंक फूड और अस्वस्थ जीवनशैली से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें