फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तीसरे दिन भी नहर में नही मिला महिला का शव

Mon, 13 Jul 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व परिजन महिला की खोज में जुटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी सोलन। मलकू माजरा की एक 35 वर्षीय महिला की ओर से अपनी मां को सुसाइड ऑडियो भेजकर पंजाब के घनौली में नहर में छलांग लगाने के मामले में दूसरे दिन भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस व परिजन नहर के साथ उसे खोजने में लगे हैं। नहर के किनारे महिला के कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। हालांकि, अभी तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार महिला की शादी नालागढ़ के राजपुरा में हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं। तीन दिन पहले महिला का पति उसे छोड़ने के लिए मलकू माजरा मायके आया था। मायके से महिला यह कहकर निकली कि वह अपने घर ससुराल जा रही है, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उसने अपनी मां के मोबाइल पर एक भावुक ऑडियो संदेश भेजा। महिला ने अपने ऑडियो संदेश में रोते हुए अपनी मां से कहा कि वह अपने जीवन से बेहद दुखी हो चुकी है और अब अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही है। उसने ऑडियो में पंजाब के घनौली स्थित नहर में छलांग लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो सुनते ही घबराए परिजन तुरंत पंजाब के घनौली पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद उन्हें नहर के किनारे महिला के कपड़े तो मिल गए, लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चला। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जब तक शव नहीं मिल जाता या कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगता, तब तक उसके जीवित रहने या डूबने के बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें