फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Sun, 16 Feb 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा थाना के तहत साई नोरवां की रहने वाली थी महिला
विज्ञापन

- पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत साई नोरवां गांव में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शर्मिला देवी (42) पत्नी चमन लाल निवासी गांव साई नोरवां डाकघर सिकरोहा जिला बिलासपुर ने शनिवार को घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन महिला को एम्स बिलासपुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। एम्स की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। महिला ने जहरीला पदार्थ जानबूझ कर खाया या गलती से निगला, उसका भी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें