फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाई ने मौत के कारणों का पता लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भराड़ी थाना क्षेत्र के बणी पंतेहड़ा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के भाई ने शव का पोस्टमार्टम करा कर मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतक संतोष कुमारी (43) निवासी गांव बणी डाकघर पंतेहड़ा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के भाई संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बहन के बीमार होने की सूचना मिली। बहन को बलद्वाड़ा अस्पताल से हमीरपुर अस्पताल रेफर किया था, लेकिन रास्ते में ही बहन की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, तो छोटा भाई उसे भोरंज अस्पताल ही ले गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार बहन का पोस्टमार्टम करवाया जाए, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। क्योंकि बहन ससुराल में अकेली रहती थी। पति ओर परिवार का उसके साथ व्यवहार ठीक नहीं था। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें