फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत पलोग गांव की एक 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पलोग गांव की कृतिका (22) ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। कृतिका का पति दूध प्लांट में चालक है। मृतका का पति शनिवार सुबह 3 बजे गाड़ी लेकर अपने काम पर चला गया था। परिजनों ने जब कृतिका को आवाज लगाई, तो उसने दरवाजा नहीं खोला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो विवाहिता पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। परिजनों ने बताया कि कृतिका की शादी को अभी तीन साल ही हुए थे। एक 6 माह का बच्चा है। पुलिस को अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें