झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता के अंतर्गत एक महिला ने एक व्यक्ति पर गाली गलौज की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में डाहड़ गांव की महिला ने बताया कि उसके घर को आने वाले पानी की पाईपों को जानबूझ कर एक व्यक्ति ने तोड़ दिया। जब उसने उसे रोका तो वह व्यक्ति उसके साथ गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। उसने गांव जाने वाले पुराने रास्ते पर ईंट फेंक दी और कांटेदार तार लगाकर बंद कर दिया। इस कारण रास्ते से आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।