फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्कूल पहुंचे विजेता खिलाड़ी, अध्यापकों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
- खिलाड़ियों ने अध्यापकों को सौंपी जीती ट्राफियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। अंडर-14 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन के बाद मंगलवार को विजेता खिलाड़ी अपने-अनपे स्कूल पहुंचे। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का अध्यापकों ने हार पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने जीती ट्राफियां अध्यापकों को सौंपी।
राजकीय उच्च पाठशाला चुवाड़ी की छात्राओं ने चेस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अंजली शर्मा, आरुषि, अंजली, दिवांशी, नव्या और नवीना ने भाग लिया। अंजली शर्मा और अंजली का चयन जिला स्तर की चेस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, बैडमिंटन में भी अंजली शर्मा का चयन हुआ है। विद्यालय की मुख्याध्यापिका भावना ने समस्त खिलाड़ी छात्राओं, विद्यालय के शारीरिक शिक्षक दीपक ठाकुर की इस उपलब्धि पर उनकी सराहना की। मुख्याध्यापिका ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय उच्च विद्यालय कल्लर की छात्राओं ने वॉलीबाल के फाइनल मैच में दूसरा स्थान हासिल किया। शारीरिक अध्यापक सुशील कुमार ने बताया कि वॉलीबाल में हर्षिता, नैना, अक्षरा, कबड्डी में दुर्गा और याशिता का चयन जिला स्तर की स्पर्धा के लिए हुआ है। मुख्याध्यापिका शीला धीमान ने छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जिला स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने सभी बच्चों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें