फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरनोड़ा में शराब का ठेका किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत हरनोड़ा में पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान शराब की दुकान खोलने पर उसे सील कर दिया है। आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस ने कराधान विभाग को मामला जिम्मा सौंप दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम हरनोड़ा में गश्त कर रही थी। हरनोड़ा में सेल्समैन शराब की दुकान के पिछली तरफ खड़ा पाया गया। उसने अपने पास देसी शराब की एक पेटी संतरा नंबर-1 बेचने के लिए रखी थी। पेटी में 11 बोतलें बरामद हुईं। थाना बरमाणा में मामला दर्ज कर लिया गया। बरमाणा थाना प्रभारी यशवंत ठाकुर ने एसडीएम सदर के साथ मौका का निरीक्षण किया और ठेका सील कर दिया। एसडीएम ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें