शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस ने दुकान से अवैध शराब की 36 बोतलें बरामद की हैं। दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी अनुसार तलाई पुलिस को सूचना मिली कि बरड़ गांव में एक दुकानदार अवैध शराब बेचता है। पुलिस ने दुकान की तलाशी तो अवैध शराब की तीन पेटियां बरामद हुईं। जब पेटियों को खोला गया तो उसमें अवैध शराब की 36 बोतलें थीं। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि आरोपी दुकानदार की पहचान तुलसी राम निवासी बरड़ जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।