श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। कोट कहलूर थाना पुलिस ने एक घर में छापा मारकर 180 लीटर अवैध शराब और 11 बोतलें अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार शाम को गश्त कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि झिड़ियां गांव में एक व्यक्ति अपने घर से शराब की अवैध बिक्री करता है। पुलिस ने उस व्यक्ति के घर में छापा मारा तो पांच कैनियों में अवैध रूप से तैयार की गई 180 लीटर शराब बरामद हुई। पेटी में 11 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई। आरोपी मौके पर इनके कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। आरोपी की पहचान इंद्र सिंह निवासी गांव झिड़ियां डाकघर लखनू तहसील श्री नयनादेवी जी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।
--