-प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्ति सर्व कर्मचारी संघ हुई मासिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्ति सर्व कर्मचारी संघ की मासिक बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जोगिंद्र ठाकुर ने की।
उन्होंने पेंशनरों को विश्वास दिलाया कि सभी प्रकार के बकाया को दिलवाने के लिए संघ शीघ्र ही विद्युत बोर्ड प्रबंधन से बात करेंगे और अन्य मांगों पर भी पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश महासचिव होशियार सिंह मौजूद रहे। पेंशनरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रबंधन को जगाने के लिए सभी पेंशनरों को संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी पेंशनरों से संगठित होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया और सभी पेंशनरों को संगठन से जोड़ने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय सचिव सुरेश शर्मा, सुभाष ठाकुर, बृजलाल सहित अन्य मौजूद रहे।