फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानूनों की अनुपालना करेंगे सुनिश्चित : अश्वनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी औद्योगिक इकाइयों का करेंगे निरीक्षण
विज्ञापन

श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना मुख्य उद्देश्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में बाल श्रम और श्रम कानूनों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए विभाग के अधिकारी इस माह सभी उपमंडलों में निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी जिला श्रम अधिकारी अश्वनी कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना है। इसके अतिरिक्त न्यूनतम वेतन अधिनियम, श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कानूनों का अनुपालन हो रहा है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। निरीक्षण के दौरान श्रमिकों को मिलने वाले अधिकार जैसे समय पर वेतन, बोनस, पेंशन और अन्य सुविधाएं भी जांच के दायरे में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों से आग्रह है कि वे निरीक्षण के दौरान श्रम विभाग के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग दें। संबंधित दस्तावेज जैसे कर्मचारियों का रिकॉर्ड, वेतन भुगतान पंजी और श्रम अनुबंध आदि तैयार रखें। श्रम कानूनों का उल्लंघन पाए जाने पर संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। निरीक्षण श्रमिकों के कल्याण और संस्थानों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक है। श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और श्रम कानूनों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना श्रम विभाग का उद्देश्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें