फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से लौटे व्यक्ति को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। कोरोना वायरस से बिगड़े हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। स्वारघाट की कुटैहला पंचायत में बुखार और गले में दर्द की शिकायत पर एक मजदूर को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़ित 40 वर्षीय व्यक्ति कुटैहला पंचायत के एक गांव का है। दस दिन पूर्व पश्चिम बंगाल के कोलकाता से घर लौटा था। मंगलवार के दिन व्यक्ति को बुखार व गले दर्द की शिकायत हुई। स्थानीय आशा वर्कर ने पंचायत उपप्रधान बालकृष्ण ठाकुर को इस बारे में सूचना दी। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी सूचना दी। जिसके बाद बुधवार के दिन व्यक्ति को 108 के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जहां पर चिकित्सकों की ओर से उसका इलाज किया जा रहा है। नोडल अधिकारी तहसीलदार स्वारघाट हुस्न चंद चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उक्त व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ लॉकडाउन के दौरान कोलकाता में फंसा था और 16 मई को जिला सोलन व बिलासपुर के 39 मजदूरों के साथ स्वारघाट बॉर्डर पर पहुंचा था। जहां पर सभी मजदूरों का आरटीओ बैरियर स्वारघाट में मेडिकल स्क्रीनिंग करने के बाद सभी मजदूरों को होम क्वारंटीन पर रखा गया था। अब उक्त व्यक्ति को मंगलवार को होम क्वारंटीन के दसवें दिन बुखार और गले में दर्द शिकायत हुई जिसके बाद उसे बुधवार को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें