फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में एक जून से नहीं चलेंगी निजी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला बिलासपुर में एक जून से निजी बसें नहीं चलेंगी। सरकार के फैसले का निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने कड़ा विरोध किया है। यूनियन की बैठक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घुमारवीं में हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रधान राजेश पटियाल ने कहा कि सरकार की ओर से परिवहन निगम को पैकेज दिया गया है और चालकों-परिचालकों का बीमा किए जाने की घोषणा की गई है। लेकिन, निजी बस मालिक, चालकों व परिचालकों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर प्राइवेट बस का मालिक व कर्मचारी कोरोना महामारी से ग्रस्त हो जाए तो उसका जिम्मेवार कौन होगा? इसलिए बैठक में निर्णय लिया गया कि जून माह में कोई चालक-परिचालक बसें नहीं चलाएगा। उन्होंने कहा कि बस अड्डों पर प्राइवेट बसों को सैनिटाइज करने और मालिकों व स्टाफ सदस्यों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार व विभाग से आग्रह किया है कि एक जून से पहले निजी बस ऑपरेटरों से बैठक करके इस मुद्दे पर सहमति बनाए। इसके बाद ही बसों को चलाया जाएगा। बैठक में राहुल चौहान, राजेश, बलजीत सिंह, अनिल कुमार और रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें