फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में बारिश से 20 करोड़ का नुकसान, मैहला में रेलवे परियोजना क्षेत्र जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसलधार बारिश से कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नाले उफान पर
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को अब तक 19.05 करोड़ रुपये का नुकसान
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, लोगों को एहतियात बरतने की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में वीरवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहा, जिससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मैहला में भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण कार्य क्षेत्र में भारी मात्रा में पानी भर गया। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-बड़े नदी-नाले उफान पर रहे, जिससे प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
बारिश से अब तक जिले में करीब 20 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। सबसे अधिक क्षति लोक निर्माण विभाग को हुई है। विभाग की सड़कें, सुरक्षा दीवारें और अन्य ढांचागत कार्य बारिश से प्रभावित हुए हैं। वहीं जलशक्ति विभाग की कई पेयजल योजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। शिक्षा विभाग की इमारतों तथा विद्युत बोर्ड के ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है। अब तक लोक निर्माण विभाग को लगभग 19.05 करोड़ रुपये, जलशक्ति विभाग को लगभग 66 लाख रुपये, शिक्षा विभाग को लगभग 30 लाख रुपये, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह आंकड़ा प्रारंभिक है और बारिश का दौर जारी रहने के कारण इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। बारिश के कारण जिले में लोक निर्माण विभाग के अधीन एक सड़क अभी भी बंद है। सड़क को जल्द बहाल करने के लिए विभागीय अधिकारियों को मशीनरी के साथ मौके पर भेजा गया है। वहीं, जलशक्ति विभाग को प्रभावित पेयजल योजनाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने पहले से चिह्नित भूस्खलन संभावित स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
उपायुक्त ने लोगों को बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। बहुत जरूरी न हो तो लोग घरों से बाहर न निकलें और यात्रा को स्थगित रखें। विशेषकर नदी-नालों, खड्डों और झीलों के आसपास जाने से बचें, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने से हादसों का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में खेतों, जंगलों या घास वाले क्षेत्रों में जाते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पहुंचें। लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन

कोट
जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण अब तक लगभग 20 करोड़ रुपये के नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया गया है। सभी विभागों को प्रभावित सड़कों और पेयजल योजनाओं की शीघ्र बहाली के निर्देश दिए गए हैं। लोग भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें, किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 1077 पर तुरंत संपर्क करें।
-राहुल कुमार, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें