झंडूता (बिलासपुर)। तेज तूफान ने रविवार सुबह आम की फसल को तबाह कर दिया। इससे बंपर पैदावार होने की उम्मीदों को झटका लगा है। तूफान के कारण आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इससे जिला के सैकड़ों बागवानों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बागवानों को इस साल बंबर पैदावार होने की उम्मीद थी।
तूफान से झंडूता, बलघा, बरठीं, कलोल, शाहतलाई, मरोतन, गेहड़वी, डाहाड़समोह, सुंहानी, नखलेहड़ा, भडोलीकलां, बहाड़जड्डू, बल्ह सीना, मलराओं सहित अन्य स्थानों पर आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के बागवानों में निक्कू राम, कपिल, भूरी सिंह ठाकुर, रत्न सिंह ठाकुर, श्याम सिंह, परमार, राजेश गौतम, सरवन सिंह, अनंतराम, कपिल, करतार सिंह, शंकर सिंह, अमरनाथ, प्यार सिंह, बुद्धि सिंह, कुलदीप सिंह, सदाराम, अमर सिंह, नंद लाल, लेखराम, रमेश कुमार, नारायण दास, जय सिंह, भाग सिंह, दिनेश कुमार, बलबीर सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस बार आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी। तूफान से भारी नुकसान हुआ है। बागवानों ने राज्य सरकार से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।