फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जो जनप्रतिनिधि हमारा साथ देगा विस चुनावों में खुलकर देंगे उसका साथ

Sun, 29 Mar 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू कॉम्पलेक्स सिस्टम की कमियों को विस में उठाने के लिए विधायक का जताया आभार
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की वर्चुअल हुई बैठक


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की वर्चुअल बैठक अध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान संघ की मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में न्यू कॉम्पलेक्स सिस्टम की कमियों को विधानसभा सत्र के दौरान शून्य काल में लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा की ओर से उठाए जाने के लिए आभार प्रस्ताव पारित किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ पहले दिन से न्यू कॉम्पलेक्स सिस्टम पर 23 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना का कड़ा विरोध कर रहा है। यह अधिसूचना पूरी तरह से प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात है। इसके लागू होने से आने वाले समय में प्राथमिक शिक्षा का ढांचा पूरी तरह से तबाह होने वाला है। इस मुद्दे को प्राथमिक शिक्षक संघ ने कांग्रेस सरकार के सभी विधायकों, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कई बार उठाया, लेकिन लाहौल स्पीति की एकमात्र महिला विधायक ने इस मुद्दे को तथ्यों सहित विधानसभा सदन के अंदर रखा, जिसके लिए प्राथमिक शिक्षक संघ हमेशा अनुराधा राणा का आभारी रहेगा। बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि इस मुद्दे पर जो जनप्रतिनिधि प्राथमिक शिक्षक संघ का साथ देंगे, उनका साथ 2027 के आने वाले विधानसभा चुनाव में प्राथमिक शिक्षक संघ खुलकर देगा। इस मुद्दे को नजर अंदाज करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आने वाले विधानसभा चुनावों में मोर्चाबंदी की जाएगी। इस न्यू कॉम्पलेक्स सिस्टम से एक लाख से भी अधिक कार्यरत, सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक, मिड डे मील वर्कर्स, मल्टी टास्क वर्क्स और बेरोजगार जेबीटी नाराज व दुखी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मुद्दे पर एक महत्वपूर्ण बैठक प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ 20 अप्रैल या उससे भी पहले करने का आश्वासन दिया है। संघ के सदस्यों ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जायज मांगों पर उचित कार्रवाई करते हुए इस प्राथमिक शिक्षा व प्राथमिक शिक्षक विरोधी अधिसूचना को वापस लेंगे। बैठक में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सिंह राव, महासचिव रजनीश कौशिक, कोषाध्यक्ष अनिल भाटिया, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बिजलवान, संजय पीसी, संयुक्त सचिव दीप वर्मा, मुख्य सलाहकार चंद्र मोहन केवला, महालेखाकार तेनजिन नेगी, उप प्रधान राजेंद्र हीर, महिला विंग की अध्यक्ष सुनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें