फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से घुमारवीं में 18 पेयजल स्कीमें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल में रविवार देर रात हुई भारी बारिश से जल शक्ति विभाग को काफी नुकसान हुआ है। पानी की 18 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। इससे सोमवार को पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। घुमारवीं जल शक्ति विभाग को बरसात से 43 लाख 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घुमारवीं और भराड़ी क्षेत्र की 18 पेयजल स्कीमें घुमारवीं, पनोह, पन्याला एक, पन्याला दो, मरहाणा एक, मरहाणा दो, फटोह, बाड़ी करंगोड़ा, गाहर, स्वार, पद्धयान, छत, नसवाल, भराड़ी, लेड़वी, डंगार, मुंडखर, दधोल खुर्द और बरोटा प्रभावित हुई हैं। विभाग स्कीमों को सुचारु करने के लिए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सतीश शर्मा ने कहा कि घुमारवीं और भराड़ी क्षेत्र की कुल 18 पेयजल स्कीमें बारिश से प्रभावित हुई हैं। 43 लाख 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। शीघ्र स्कीमों को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें