फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद सागर झील में जल खेलों से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : निर्मला राजपूत

Tue, 05 Nov 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बिलासपुर में बनेगा वाटर स्पोर्ट्स हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

-जिले में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के लिए जताया सीएम का आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं ग्राम पंचायत नौणी की दूसरी बार निर्वाचित प्रधान निर्मला राजपूत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में गोबिंद सागर झील में जल खेलों और साहसिक पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत से बिलासपुर की आर्थिकी को नई संजीवनी मिलेगी।
निर्मला राजपूत ने कहा कि जल खेल गतिविधियों के चलते बिलासपुर को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी और यहां आने वाले सैलानियों की संख्या में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि वह वर्षों से अपनी संस्था गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स के माध्यम से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं और अब सरकार का समर्थन मिलने से यह प्रयास और मजबूत होंगे। कहा कि प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग से आग्रह किया कि जल खेलों और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नियमित प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएं। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और उनके साहसिक खेलों में रुचि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अपनी पंचायत के युवाओं, महिलाओं से अपील की कि वे इस अभियान में योगदान दें। बिलासपुर को वाटर स्पोर्ट्स और पर्यटन का हब बनाने में सहायक बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मला राजपूत ने कहा कि बिलासपुर प्रदेश के मुख्य पर्यटन केंद्रों जैसे कुल्लू-मनाली, लाहौल-स्पीति और लेह के प्रवेश द्वार पर स्थित है। ऐसे में यदि सैलानियों का स्वागत जल खेल और साहसिक गतिविधियों से किया जाए तो निसंदेह हिमाचल प्रदेश की देवभूमि का नाम और गौरव बढ़ेगा। उन्होंने बिलासपुर के विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी से सहयोग की अपील की। इस बहुउद्देशीय योजना की सफलता के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे,तभी बिलासपुर का समग्र विकास संभव हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें