फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैहल के गढ़ में सड़क पर बह रहा पानी, गांवों में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज, टायर ट्यूब से हो रही अस्थायी मरम्मत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बैहल के गांव गढ़ में जल शक्ति विभाग के टैंक से जुड़ी जर्जर पेयजल पाइपलाइन ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज होने से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। कई स्थानों पर पाइपलाइन की मरम्मत के नाम पर पुरानी टायर ट्यूब लपेटकर अस्थायी व्यवस्था की गई है, लेकिन लीकेज की समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बैहल के उप प्रधान जगतार सिंह ठाकुर ने बताया कि एक ओर ग्रामीणों को कई-कई दिनों के अंतराल के बाद पेयजल उपलब्ध हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। उन्होंने बताया कि फेतली और लोअर बैहल में भी पेयजल की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि पाइपलाइन की सभी लीकेज को तत्काल ठीक करवाया जाए। साथ ही जर्जर पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत या आवश्यकतानुसार नई पाइप लाइन बिछाई जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और लोगों को नियमित पेयजल मिल सके। इस संबंध में जल शक्ति विभाग सहायक अभियंता ओंकार चंद ने कहा कि पाइपलाइन में लीकेज की समस्या है तो उसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें