फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का किया लोकार्पण

विज्ञापन
बिलासपुर में निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का ऑनलाइन लोकार्पण करते सीएम। इस मौके पर मौजूद व? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का शिमला से वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इसका शिलान्यास वर्ष 2020 में किया गया था। इस वेयर हाउस को रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ईवीएम वेयर हाउस स्थापित किए जा रहे हैं ताकि विशिष्ट मापदंडों के साथ ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को एक साथ एक स्थान पर रखा जा सके।
ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस के निर्माण संबंधी मामला भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इससे न केवल मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से पूरा करने में भी सुविधा प्रदान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को राजकीय महाविद्यालयों या स्कूल परिसरों में रखा जाता था और इस स्थिति में इन मशीनों के लिए सुरक्षा संबंधी व्यवस्था करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षण संस्थानों के कमरों का लंबे समय तक उपयोग होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार ने कमजोर और वंचित वर्गों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में 75 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये आयोजन प्रदेश में हुई प्रगति को दर्शाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस बिलासपुर की मुख्य विशेषताओं पर एक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, जेआर कटवाल और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा बिलासपुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें