फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वार्ड नंबर-4 में अव्यवस्थाओं का अंबार, लोग परेशान

Wed, 22 Apr 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
वार्ड नंबर -4 में जलशक्ति विभाग का पाइप लाइन टूटने बह रहा पानी।
विज्ञापन
रेलिंग न होने से पैदल रास्ता बना खतरनाक
विज्ञापन


टूटी पाइपलाइन से सड़कों पर बह रहा पानी


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। शहर के वार्ड नंबर-4 में मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गंदगी, टूटी टाइल्स, असुरक्षित रास्ते और जलापूर्ति से जुड़ी समस्याएं यहां के निवासियों के लिए रोजमर्रा की चुनौती बन गई हैं। वार्ड में नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण जगह-जगह कूड़ा और गंदगी जमा हो गई है।

इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो पाया है। वार्ड में बनाए गए रास्तों पर रेलिंग की सुविधा न होने से राहगीरों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। बारिश और रात के समय यह खतरा और भी बढ़ जाता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर लगी टाइलें उखड़ चुकी हैं, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं किया गया है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। वार्ड में जल शक्ति विभाग की पाइपलाइन टूटने के कारण पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है। इससे पानी की बर्बादी के साथ-साथ सड़कें भी खराब हो रही हैं। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि विभाग को कई बार सूचित किया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की सफाई करवाई जाए, खतरनाक रास्तों पर रेलिंग लगाई जाए और उखड़ी टाइलों की मरम्मत करवाई जाए। साथ ही टूटी पाइपलाइन को ठीक कर पानी की बर्बादी रोकी जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उधर, पूर्व पार्षद नीतू मिश्रा का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में वार्ड नंबर-4 में कई विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था, रास्तों की मरम्मत और पानी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया गया था। उनके अनुसार, खराब रास्तों को सुधारने के लिए टाइलें भी लगाई गई थीं।

वार्ड नंबर -4 में जलशक्ति विभाग का पाइप लाइन टूटने बह रहा पानी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें