फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डेढ़ दशक का इंतजार खत्म, डियारा सेक्टर में नाली निर्माण शुरू

विज्ञापन
डियारा में बनाई जा रही नालियां। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
बारिश में जलभराव से मिलेगी राहत, दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने नगर परिषद व पार्षद का जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के वार्ड नंबर नौ डियारा सेक्टर में करीब 15 वर्ष से चली आ रही नाली निर्माण की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। नगर परिषद बिलासपुर ने क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। लंबे समय से मांग को लेकर प्रयासरत दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए नगर परिषद और वार्ड पार्षद का आभार व्यक्त किया है।
स्थानीय दुकानदारों और निवासियों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दौरान परेशानी होती थी। बारिश का पानी जमा होने से दुकानदारों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को देखते हुए स्थानीय लोग करीब डेढ़ दशक से यहां नाली निर्माण की मांग उठा रहे थे। कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला उठाने के बाद अब नगर परिषद की ओर से निर्माण कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

नाली निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों को जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि नाली क्षेत्र की जरूरत है और इसके निर्माण से किसी दुकानदार या निवासी को कोई परेशानी नहीं है। नाली बनने के बाद बारिश के पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सकेगी। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम होने के साथ दुकानों और आसपास के रास्तों पर पानी जमा होने से होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सके। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों रितेश मेहता, जगमोहन गुप्ता, सुभाष चंद, रमेश गुप्ता, मदन लाल, शमीम, दीक्षा, मुस्कान और गुची ने नगर परिषद बिलासपुर और वार्ड नंबर नौ के पार्षद का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें