फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस एंड मिस्टर व्यास खिताब को रैंप पर उतरे मॉडल

Thu, 28 Jan 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यास उत्सव आयोजन समिति व व्यास नगर समिति के तत्वावधान में आयोजित व्यास उत्सव-2016 की छठी सांस्कृतिक संध्या में मिस एंड मिस्टर व्यास प्रतियोगिता का पहला राउंड हुआ।
विज्ञापन


इसमें 15 मॉडल रैंप पर उतरे। वेस्टर्न राउंड में 11 युवाओं और चार युवतियों ने ने भाग लिया। इससे पहले एकल व समूह नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने बेहतरीन डांस प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

समूह नृत्य में टशन यारा दां ने पंजाबी गीतों पर भांगड़ा प्रस्तुत किया, जबकि शिवांगी और आरुषि शर्मा ने क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी।

इसके अलावा रैंप उतरे शिवांगी रघु, सपना, रीत ठाकुर, अमीर वेग, सूरज, राकेश शर्मा, निशांत और तनिश सहदेव सहित अन्य मॉडलों ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।
विज्ञापन


नृत्य प्रतियोगिता में डांस प्रशिक्षक व रंगकर्मी अभिषेक, डांस मास्टर शुभम अग्रवाल व मिलाप शर्मा जज रहे, जबकि मॉडलिंग में नृत्यांगना और मॉडल शालिनी शर्मा, रंगमंच के निर्देशक कुलभूषण चब्बा, स्टार डांस हंट के आयोजक राज अग्रवाल और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विजयराज उपाध्याय ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में राज्य योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मॉडलिंग के दौरान मंच संचालन कर रहे हास्य कलाकार अभिषेक सोनी व निशांत कपूर ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर समिति के प्रधान कमलेंद्र कश्यप, वरिष्ठ उपप्रधान अविनाश कपूर, राजकुमार चौधरी, लोकेश कौशल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, प्रवीण शर्मा व प्रवक्ता कर्ण चंदेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें