फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यास उत्सव में छलका मोहणां का दर्द

Wed, 27 Jan 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गइयां मिसलां, ओ मोहणां...। बिलासपुर जिला के हीरो मोहणां के दर्द की दास्तां बयां करते इस लोक गीत को सुनकर लोगों की आंखों से आंसू छलकना शुरू हो गए। मौका था, व्यास उत्सव-2016 की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या का। जहां गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक लोक गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

 
गायन प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में तान्या चंदेल ने मोहणां..., शिवांगी रघु ने बूला की जाना मैं कौन..., सुरभि वशिष्ठ ने आओ ना..., अर्थव ने आओगे जब तुम..., इशान ने इतनी हंसी..., साजन ने मामला गड़बड़ है..., राधिका शर्मा ने लकड़ी की काठी..., उत्कर्ष शर्मा ने दगाबाज रे..., प्रत्युष शर्मा ने मौला मेरे ले ले मेरी जान...,

अभिषेक ने अल्ला करे..., रजत कुमार ने मौला..., हिमांशु ने मां शेरावालिए..., शिवानी शर्मा ने बरखा की छम-छम..., गुंजन गुप्ता ने मैं शायर तो नहीं..., नाजिश ने मैंनू मेरे यार मोड़ दे...,
विज्ञापन


अनूप शर्मा ने गुलाबी आंखें..., अभय मिश्रा ने वो लम्हें..., अक्षय चंदेल ने ऐसा क्या गुंहा किया..., डिंपल ठाकुर ने लग जा गले..., अशोक कुमार ने सुन रहा है ना तू...,

अनन्या शर्मा ने माए नी मेरिए... और रमन ने काली कगरी... आदि गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में गायन क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की ख्याति प्राप्त डॉ. कश्मीर सिंह, भजन गायक और रंगकर्मी अभिषेक सोनी और संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों की प्रतिभा को परखा।

व्यास उत्सव आयोजन समिति और व्यास नगर समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी और सेवानिवृत्त शिक्षाविद कंचन माला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

जबकि वार्ड नंबर-11 के पार्षद नवीन वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर समिति के प्रधान कमलेंद्र कश्यप, वरिष्ठ उपप्रधान अविनाश कपूर, सांस्कृतिक संध्या आयोजन समिति के अध्यक्ष तेजस्वी शर्मा, राज कुमारी चौधरी, लोकेश कौशल, प्रवीण शर्मा, प्रवक्ता कर्ण चंदेल, निशांत कपूर औरद गोपाल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हैंडबॉल खिलाड़ियों को व्यास प्रेरणा पुरस्कार
उत्सव में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रोशन करने वाली हैंडबाल महिला खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों में दीक्षा ठाकुर, मेनिका, निधि, बबीता, ममता और शैलजा को व्यास प्रेरणा पुरस्कार से नवाजा गया। सभी खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट हैं और करीब हैंडबाल में 15 नेशनल खेल चुकी हैं, जबकि इनमें से पांच खिलाड़ी इंडिया टीम में भी खेली हैं। इसके अलावा भविष्य में होने वाली हैंडबाल सुपरलीग के लिए भी चयनित हुई हैं।

वन मंत्री ने सुनाया लोक गीत
व्यास उत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि सदर विधायक बंबर ठाकुर विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। वन मंत्री ने व्यास उत्सव समिति के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए कारगर होते हैं। दर्शकों को संबोधित करते हुए ठाकुर सिंह भरमौरी ने एक लोक गीत भी सुनाया। जिसे सुनकर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें