फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निजात के लिए मां से मांगी मन्नत

विज्ञापन
श्रावण अष्टमी मेलों के समापन पर मंदिर परिसर में मौजूद पुजारी व मंदिर न्यास के अधिकारी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयना देवी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेला वीरवार को मां दुर्गा के पाठ की पूर्णाहुति और हवन-पूजन के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान पुजारी वर्ग और मंदिर न्यास ने कोरोना महामारी से निजात दिलाने और लोगों को सुरक्षित रखने की मां नयना देवी से मन्नत मांगी। हालांकि गत वर्ष की तुलना में अबकी बार कोविड के चलते मां का दरबार सूना रहा।
विज्ञापन

हर वर्ष माता श्री नयना देवी के दरबार में मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग से श्रावण अष्टमी मेला के दौरान यज्ञ अनुष्ठान किया जाता है। लेकिन इस पर विशेष तौर पर यह अनुष्ठान कोविड-19 महामारी के निवारण हेतु और श्रद्धालु स्वस्थ रहे। इसको लेकर यह हवन यज्ञ लगातार 10 दिन तक चलता रहा और जिसकी पूर्णाहुति वीरवार को डाली गई। स्थानीय पुजारियों ने माता श्री नयना देवी से प्रार्थना की कि मां के सभी श्रद्धालु स्वस्थ रहे। माता रानी उनके रोग कष्ट दूर करे और फिर से मां के दरबार श्रद्धालुओं के लिए खुलें और धार्मिक नगरी ऊंचे जयकारों से गूंजे।
मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम और मंदिर अधिकारी हुसन चंद ने बताया कि यह आयोजन विधि पूर्वक मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के सहयोग से किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वह घर में ही माता जी का पूजा पाठ करें और जब मंदिर खुलेंगे तो उन्हें मीडिया के माध्यम से मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

हर साल मंदिर में पहुंचे है लाखों श्रद्धालु
श्रावण मेलों के दौरान हर साल श्री नयना देवी में देश विदेश के अलावा पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, जे एंड के के अलावा अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर श्री नयना देवी पहुंचे थे। लेकिन इस बार कोरोना संकट के चलते मंदिर श्रद्धालुओें के लिए बंद है। इन मेलों के दौरान रोज के करीब एक लाख श्रद्धालुु मंदिर में पहुंते थे। जिससे मंदिर में रोज का लाखों रूपये चढ़ावा नकदी, सोना चांदी और विदेशी डॉलर माता के दर में श्रद्धालु चढ़ाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें