फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लुहणू मेला मैदान के पास लगाया मतदाता सेल्फी प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
- शत-प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अनूठी पहल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नलवाड़ी मेले में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया। यह सेल्फी प्वाइंट मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की एक अनूठी पहल है।
विज्ञापन

जिला स्वीप कार्यक्रम अधिकारी हेमंत नेगी ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर यह सेल्फी प्वाइंट तैयार किया गया है। यहां पर आकर लोग सेल्फी ले रहे हैं और दूसरे लोगों को भी मतदान करने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने बताया यह सेल्फी प्वाइंट मेला गेट के साथ लगाया गया है ताकि मेला मैदान में प्रवेश करते ही लोगों को यह दिखाई दे। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। बताया कि मेले के दौरान यह सेल्फी प्वाइंट लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें