फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्राम पंचायत चुनाव के लिए कल से शुरू होगा मतदाता सूची संशोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
दावे और आपत्तियां दर्ज करने की 17 अक्तूबर तय की गई है अंतिम तिथि
विज्ञापन

मोबाइल एप वोटर सारथी से भी जांची जा सकेगी मतदाता सूची
जागरूकता अभियान के जरिए लोगों को किया जाएगा प्रेरित
जिला पंचायत अधिकारी ने ग्राम पंचायतों को भेजे फॉर्म और अन्य सामग्री

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनावों की तैयारी तेज हो गई है। जिले में सोमवार से सूचियों में संशोधन का कार्य शुरू हो जाएगा। पंचायती राज विभाग ने नाम संशोधन करने के लिए ग्राम पंचायतों को फॉर्म और संबंधित सामग्री भेज दी है। वहीं लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के संशोधन और प्रकाशन की तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके तहत 6 अक्तूबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी और 13 नवंबर तक अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। जिला पंचायत अधिकारी ने पंचायत स्तर पर इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पंचायत सचिवों व कार्यकारी अधिकारियों को मतदाता सूची अद्यतन करने के निर्देश दिए हैं। 6 अक्तूबर को मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 8 से 17 अक्तूबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल करने का समय रहेगा। 27 अक्तूबर को इन पर निर्णय होगा। 3 नवंबर तक अपील दाखिल करने का समय है। अपील पर 10 नवंबर को निर्णय लिया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 13 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने और परिवार के नाम सूची में अवश्य जांच लें। यदि नाम सूची से छूट गया है तो दावा प्रस्तुत कर नाम दर्ज करवाएं। इसी तरह यदि सूची में किसी मृतक, बाहरी या अपात्र व्यक्ति का नाम दर्ज है तो उस पर आपत्ति दर्ज करें। पंचायती राज विभाग चुनाव से पहले लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसमें लोगों को मतदाता सूची की जांच, नए नाम जोड़ने और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। जिला पंचायत अधिकारी यशपाल परमार ने कहा कि सुचारू और निष्पक्ष चुनावों के लिए त्रुटि-मुक्त मतदाता सूची अनिवार्य है। जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की नींव हैं। आयोग को विश्वास है कि प्रदेश के मतदाता सक्रिय भागीदारी से चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाएंगे।
विज्ञापन


इनसेट
मतदाता सूची कहां मिलेगी? ग्राम पंचायत, विकास खंड और जिला मुख्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों की सूची मिलेगी। इसके अलावा शहरी निकायों के लिए नगरपालिका, तहसील और एसडीएम कार्यालय में ऑनलाइन www.sechimachal.nic.in पर इसे देख सकते हैं। इसके अलावा नाम संशोधन के फॉर्म पंचायत सचिव/कार्यकारी अधिकारी/नगर पंचायत सचिव से आयोग की वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इनसेट
मोबाइल एप से भी जांचे नाम
वोटर सारथी मोबाइल एप भी शुरू किया है। इसे प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही आयोग की ओर से जारी क्यूआर कोड स्कैन करके भी सूची देखी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें