फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में लगाए जाएंगे मतदाता जागरूकता पोस्टर, पंपलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
-शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

-उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले भर में सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक करने के निए पोस्टर और पंपलेट लगाए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने स्वीप कार्यक्रम के तहत बिलासपुर में आयोजित बैठक में दी।
विज्ञापन

जिले में मतदाताओं को 1 जून को शत-प्रतिशत मतदान को प्रेरित करने के लिए व्यापक स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बचत भवन में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि 1 मई से जिले की सभी दुकानों, सरकारी और गैर सरकारी बसों, बैंकों, पटवार खानों और पंचायत घरों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता पोस्टर व पंपलेट लगाएं जाएंगे, ताकि सभी मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा सके। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को क्षेत्रीय अस्पताल और सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मतदाता जागरूकता बैनर लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और क्षेत्रीय प्रबंधक को सभी सरकारी और गैर सरकारी बसों और बस अड्डा में पोस्टर और पंपलेट लगाने के निर्देश दिए। उपायुक्त में सभी बैंकों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए मतदाता जागरूकता पोस्टर और पंपलेट सभी बैंकों के बाहर लगाने के निर्देश। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों, कार्यकारी अधिकारियों और सभी विधानसभाओं के नोडल अधिकारियों को एनएसएस और एनसीसी के माध्यम से पोस्टर और पंपलेट छपवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि आगामी 1 जून को सभी मतदाता चुनाव में बिना डर, भय, लोभ और प्रलोभन से निष्पक्ष मतदान करें। मतदाता भी यह संकल्प लें कि हम अपने मत का प्रयोग अवश्य करेंगे और किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। इस मौके पर एडीसी डॉ. निधि पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार, आरटीओ राजेश कुमार कौशल, डीएफसी विजेंद्र पठानिया और क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें