फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन पर वोल्वो ने ट्रक को मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाल-बाल बची 45 सवारियां, गरामोड़ा में हुआ हादसा
विज्ञापन

-बस के अगले हिस्से के उड़े परखच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। निर्माणाधीन किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर अभी से ही हादसे होना शुरू होना शुरू हो गए हैं। रविवार तड़के गरामौड़ा के पास एक निजी वोल्वो ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में दो सवार घायल हो गए। इनमें से एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बस में सवार अन्य 45 यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्वारघाट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 4.30 बजे चंडीगढ़ की ओर जा रही एक वोल्वो आगे चल रहे क्लिंकर से लोड ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि बस और ट्रक के परखचे उड़ गए। बस की टक्कर से क्लिंकर से लोड ट्रक सड़क किनारे लगे क्रेश बैरियर से टकराकर रुक गया अन्यथा ट्रक दूसरी तरफ खाई में गिर सकता था। हादसे में बस में आगे बैठे दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक 20 वर्षीय युवक प्रतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची स्वारघाट पुलिस ने क्रेन से बस को सड़क से हटाकर जाम को खुलवाया और हादसे के संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें