फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वारघाट के करमाला में फोरलेन पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर) किरतपुर-नेरचौक फोरलेन सड़क पर रविवार सुबह करीब दस बजे एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए।
पंजाब नंबर की एक कार मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। कार फोरलेन कंपनी सिगल इंडिया के करमाला साइट कार्यालय के समीप मोड़ पहुंच ही थी कि अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस कार में चार लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई है। गनीमत यह रही कि कार सड़क पर पलट कर रुक गई और उस समय कोई भी भारी वाहन सड़क से नहीं जा रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद कार सवारों में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने सभी कार सवारों को बाहर निकाला और कार को उठाकर सीधाकर सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। हालांकि इस संबंध में पुलिस में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें