फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वयंसेवियों ने संवारा जुखाला कॉलेज परिसर

विज्ञापन
जुखाला कॉलेज परिसर में साफ-सफाई करते हुए एनएसएस स्वयंसेवी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के एक दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. वीरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार सहित परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। एनएसएस इकाई के कार्यक्रम समन्वयक अमन शर्मा के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों को विभिन्न कार्य समूहों में विभाजित किया गया। प्रत्येक समूह ने निर्धारित समय के भीतर सौंपे गए कार्यों को पूरा करते हुए परिसर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण में सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम समन्वयक अमन शर्मा ने बताया कि एनएसएस के विशेष शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना है। कार्यकारी प्राचार्य प्रो. वीरेंद्र शर्मा ने शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने श्रमदान और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें