फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशामुक्ति का संकल्प लेकर उखाड़ी भांग, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों, कर्मचारियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय परिसर में भांग उखाड़ो अभियान का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय परिसर में भांग उखाड़ो अभियान का आयोजन किया गया। जिला कल्याण अधिकारी बिलासपुर रमेश बंसल ने कहा कि इस दौरान कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उगे भांग के पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। उसके बाद अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण को बढ़ावा देने, भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान यह तीनों एक संवेदनशील एवं सशक्त समाज की पहचान हैं। जिस प्रकार एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को जीवन प्रदान करता है, उसी प्रकार हमारे बुजुर्ग अपने अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन से समाज को दिशा देते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह अपने माता-पिता एवं सभी वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, आदर एवं देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला कल्याण कार्यालय की ओर से विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा मंडलों, महिला मंडलों और अन्य हितधारकों के सहयोग से पूरे जिला में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों एवं युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार का नशा चाहे वह मादक पदार्थ, शराब, तंबाकू, सिगरेट, ई-सिगरेट अथवा अन्य किसी व्यसन के रूप में हो से स्वयं को पूर्णतः दूर रखें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक परिवार एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाएं, उसका संरक्षण करें और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें