फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वयंसेवियों ने दिवाली पर पटाखे नहीं चलाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिवा स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली एंटी क्रैकर्स रैली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल विद्यालय घुमारवीं में एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों की ओर से एंटी क्रैकर्स रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल और स्कूल प्रबंधक इं. पुरुषोत्तम शर्मा के आदेशानुसार स्कूल प्रांगण से शुरू की गई।
विज्ञापन

यह रैली घुमारवीं बाजार तक निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की शुद्धता को बनाए रखना और पटाखों पर की जाने वाली फिजूलखर्ची को रोकना रहा। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने दीपावली जैसे महान पर्व को स्नेह और प्रेम के साथ मनाने का लोगों से आह्वान किया। उन्होंने दिवाली के उपलक्ष्य पर पटाखों संबंधी रोकथाम का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने बताया कि माई भारत पोर्टल कार्यक्रम के ये दिवाली मेरे भारत वाली के तहत स्कूल परिसर में 26 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें रंगोली, पटाखों पर रोकथाम रैली, आध्यात्मिक वशिष्ट प्रार्थनाएं, शपथ, अपने देशी पकवान बनाने के कार्यक्रम, सफाई, पेंटिंग, सुविचार लेखन कार्य इत्यादि करवाए गए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक इं. पुरुषोत्तम शर्मा, कार्यकारी निदेशक कुमार आयुष, कुमारी अदिति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें