फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पौधरोपण कर स्वयंसेवियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
श्री शक्ति संस्कृत कॉलेज में पौधरोपण करते स्वयंसेवी व स्टाफ सदस्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
एनएसएस स्वयंसेवियों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। श्री शक्ति संस्कृत कॉलेज श्री नयना देवी जी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर, आसपास के क्षेत्र और मातृ छाया के समीप विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दौलत राम शर्मा, एनएसएस प्रभारी दिनेश कुमार, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. गुरु प्रसाद भट्ट, तिलक राम, प्रेमिका नेगी सहित अन्य शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। महाविद्यालय परिवार ने अभियान के लिए पौधे उपलब्ध करवाने और सहयोग प्रदान करने पर वन विभाग हिमाचल प्रदेश, वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर सुशील कुमार शर्मा और वन क्षेत्र अधिकारी श्री नयना देवी जी दिनेश कुमार का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें