फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नार्थ ईस्ट युवा उत्सव से लौटने पर स्वयंसेवी अमन का किया स्वागत

Mon, 24 Mar 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
हाविद्यालय बिलासपुर में नार्थ ईस्ट युवा उत्सव से लौटने पर एनएसएस वालंटियर अमन का स्वागत करते प्
विज्ञापन
-स्वयंसेवियों ने नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास के पहलुओं को समझा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की एनएसएस इकाई ने सिक्किम के गंगटोक में हुए नार्थ ईस्ट युवा उत्सव से लौटने पर स्वयंसेवी अमन कुमार का स्वागत किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने अमन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के अवसर उनको देश दुनिया से जोड़ते हैं। जब विभिन्न संस्कृतियों के बीच हम अपनी संस्कृति को जोड़ते हैं तो दूसरों को देखने का हमारा दृष्टिकोण बदल जाता है और सभी के प्रति सम्मान की भावना बढ़ती है। स्वयंसेवी अमन ने कहा कि उन्होंने इस युवा उत्सव में समायोजन, नेतृत्व क्षमता, विभिन्न संस्कृतियों के प्रति सम्मान की भावना और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अजीत ने बताया कि सिक्किम खेल कल्याण विभाग ने भारतीय खेल कल्याण विभाग के साथ मिलकर 17 मार्च से लेकर 20 मार्च तक युवा उत्सव मनाया। इसमें पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ के अलग-अलग कॉलेज और विश्वविद्यालय से 10 स्वयंसेवियों को चुना गया। सभी स्वयंसेवियों ने अपने अपने राज्यों की संस्कृति को गंगटोक में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें