बिलासपुर की ग्राम पंचायत चांदपुर के कोठी वार्ड में ग्रामीणों के साथ बैठक करते हिमुडा निदेशक मंड
हिमुडा निदेशक मंडल सदस्य जितेंद्र चंदेल ने की चांदपुर-कोठी वार्ड में बैठक
- 11 दिसंबर के सरकार के राज्य स्तरीय समारोह का दिया न्योता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमुडा निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल ने ग्राम पंचायत चांदपुर के कोठी वार्ड में ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 11 दिसंबर को दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को आमंत्रित करना था।
जितेंद्र चंदेल ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने और विकास कार्यों की जानकारी देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह अवसर कांग्रेस शासन के तहत प्रदेश में किए गए मुख्य फैसलों, योजनाओं और विकासात्मक पहल का जायजा लेने का होगा। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, स्वच्छता, जल आपूर्ति, बिजली सप्लाई और रोजगार के अवसरों में सुधार की मांग की। जितेंद्र चंदेल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वह इन्हें संबंधित विभागों के माध्यम से सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बैठक में कई स्थानीय नेता और समाजसेवी भी शामिल हुए। इनमें पूर्व पंचायत प्रधान अर्पण संत, समाजसेवी सुरेश शर्मा, प्रेमलाल बाम्बरा, कमांडेंट कौशल, सदर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र संधू, जीतराम शास्त्री, चिरंजी लाल, अशोक कुमार, बृजलाल और पंकज वशिष्ठ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।