फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लढ़यानी गांव में ग्राम सुधार समिति ने लगाया खीर का लंगर

Mon, 28 Jul 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-स्थानीय लोगों सहित यात्रियों और राहगीरों ने किया प्रसाद ग्रहण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के लढ़यानी गांव में सावन के तीसरे सोमवार को ग्राम सुधार समिति ने धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ खीर लंगर का आयोजन किया। इसमें न सिर्फ स्थानीय ग्रामीणों ने बल्कि आसपास से गुजरने वाले यात्रियों ने भी भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन


ग्राम सुधार समिति लढ़यानी की ओर से यह परंपरा हर साल निभाई जाती है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विशेष खीर प्रसाद तैयार किया जाता है और राहगीरों, स्थानीय निवासियों एवं यात्रियों में बांटा जाता है। सोमवार सुबह नौ बजे से लंगर का वितरण कार्य शुरू किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों ने गांव के प्राचीन ठाई माता मंदिर में पूजा अर्चना की और पास के शिव मंदिर में भोलेनाथ को खीर का भोग अर्पित किया। पूजा अर्चना के दौरान विश्व शांति और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई। साथ ही प्रदेश के मंडी जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर विशेष प्रार्थना की गई कि प्रदेश को दोबारा ऐसी विपत्ति का सामना न करना पड़े। ग्राम वासियों ने मिलकर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की रक्षा और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर समिति के प्रधान रवि शर्मा, उप प्रधान गतवाड़ पंचायत अजय शर्मा, मनोहर लाल, प्रेम सागर शर्मा, प्रकाश चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें